- फैसला न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कोतवाली खेकड़ा के गांव सांकरौद में हमलारोपी पीड़ितों पर फैसले के लिए दबाव बना रहे है और फैसला न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को पीड़ितों ने एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
पीड़ितों का आरोप है कि घटना के दिन से उनके दो रिश्तेदार भी लापता हैं। उन्होंने उनकी हत्या किए जाने की भी आशंका व्यक्त की है।
गांव सांकरौद में गत 27 फरवरी को बिल्लू के यहां शादी समारोह था। रात्रि में संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के करीब आधा दर्जन लोगों ने उनके घर में घुसकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी और विरोध करने पर बिल्लू के परिजनों पर लाठी डंड़ों व रॉड़ से मिला बोल दिया था।
जिससे चार महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए थे। इस संबंध में पीड़ितों ने छह लोगों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ितों के अनुसार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीन आरोपी अभी बाहर ही घूम रहे हैं। आरोप है कि आरोपी उन पर फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं और फैसला न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
इस संबंध में शुक्रवार को पीड़ितों ने एसपी को एक शिकायती पत्र दिया है और आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई कराने व अपनी जान माल की सुरक्षा कराने की गुहर लगाई है। आरोप है किे धटना के दिन से ही उनके दो रिश्तेदार लापता हैं। पीड़ितों को उनकी हत्या किए जाने की भी आशंका है। उन्होंने एसपी से लापता रिश्तेदारों का पता लगाने की भी गुहार लगाई है।

