Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

तानाशाही रवैये से जनता को परेशान कर रही सरकार: राजेंद्र

  • रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने की पत्रकारों से बातचीत

मुख्य संवाददाता |

बागपत: रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि सरकार आज तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। जनता को परेशान करने और भुखमारी की कगार पर पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है। किसान विरोधी नीतियोें को लागू कर किसान को बर्बाद करने पर तुली है।

किसान की चिंता सरकार को नहीं है। उन्होंने कहा कि सात मार्च को ढिकौली गांव में जयंत चौधरी किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि भारी संख्या में किसान पंचायत में पहुंचे।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने शुक्रवार को बागपत स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की और सात मार्च को होने वाली किसान पंचायत के बारे में जानकारी दी। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि किसानों की पीड़ा को रालोद ने हमेशा से उठाया है।

आज किसान दुखी है। उसकी पीड़ा को रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लगातार किसान पंचायतों के माध्यम से उठा रहे हैं। सात मार्च को ढिकौली गांव में भी किसान पंचायत आयोजित की जाएगी। किसान पंचायत में मुख्य अतिथि जयंत चौधरी होंगे।

किसान पंचायत में 50 हजार से अधिक की भीड़ आने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह, अजित सिंह की कर्मभूमि बागपत में किसान, गरीब, मजदूर रालोद से लगाव रखता है। वह भारी संख्या में इस किसान पंचायत में पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि किसान की आंखों में आंसू हैं और सरकार चुप्पी साधे हुए है। सरकार को किसान की परेशानी नजर नहीं आ रही है। चीनी मिलों से भुगतान नहीं हो रहा है, गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। चार साल में एक भी रुपया गन्ने के मूल्य में नहीं बढ़ाया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि दो माह में रसोई गैस की कीमत में 125 रुपये से अधिक की बढ़ोत्तरी हो गई है। रसोई गैस की कीमतों को लेकर भाजपा हमेशा धरने प्रदर्शन करती थी, लेकिन अब वह नजर नहीं आ रही है। सत्ता की कुर्सी पर बैठकर यह भुल गई है कि इसी जनता ने उसे कुर्सी दिलाई है।

आज जनता के हक पर भाजपा डाका डालने में लगी है। गरीबों के मुंह से निवाला छीना जा रहा है। किसानों को कर्ज के तले दबाया जा रहा है। किसानों की पीड़ा को कम करने की बजाय उसे तीन कृषि कानूनोें से बढ़ाने में लगी है। तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान दिल्ली के चारों तरफ धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार को वह नजर नहीं आ रहे हैं।

सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। बागपत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने कहा कि सरकार बहरी हो चुकी है। उसे किसान, गरीब, मजदूर की आवाज सुनाई नहीं दे रही है। जनता भले ही कितनी भी आवाज उठा ले, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।

आज प्रदेश की जनता अपराध से त्रस्त है। महंगाई का डंक डसता जा रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में जनता भुखमरी की कगार पर होगी। उन्होंने सात मार्च को ढिकौली पहुंचने के लिए जनपदवासियों से अपील की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img