Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

डिप्रेशन में कारोबारी अस्पताल में भर्ती, डकैती का खुलासा नहीं

  • एसएसपी से मिलने पहुंचे पत्नी और बेटा, खुलासे की लगाई गुहार
  • साथ देने का दम भरने वाले व्यापारी नेताओं ने बंगले पर पहुंचते ही छोड़ा साथ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 74 दिन बाद भी नौचंदी पुलिस चालिस लाख की डकैती का खुलासा नहीं कर सकी। इतनी भारी लूट के बाद परिवार के सड़क पर आने की नौबत आ गयी है। वहीं, दूसरी ओर जिनका माल गया है उन्होंने अब सख्ती से तकादा शुरू कर दिया है।

जिसके चलते कारोबारी तेजपाल डिप्रेशन में आ गए हैं। वहीं, दूसरी ओर कारोबारी की पत्नी व पुत्र डकैती के खुलासे के लिए एसएसपी से गुहार लगाने पहुंचे, लेकिन व्यापार संघ के जिन नेताओं के भरोसे एसएसपी के बंगले पर पहुंचे थे, उन्होंने बीच में ही साथ छोड़ दिया।

बीते 25 दिसंबर की देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर विष्णु ज्वेलर्स के मालिक कारोबारी तेजपाल वर्मा के यहां डकैती डाली थी। डकैती के खुलासे के लिए पीड़ित सीएम, सांसद, मंत्री, विधायक, पुलिस प्रशासन के तमाम अफसरों से भी गुहार लगा चुका है, लेकिन अभी तक डकैती का खुलासा नहीं किया जा सका।

पांच दिन पहले एडीजी से भी गुहार लगाने को परिजन पहुंचे थे, लेकिन बजाय एडीजी से मुलाकात कराने के स्टाफ इधर-उधर टहलाता रहा, लेकिन मुलाकात नहीं करायी गई। परिजनों ने व्यापार संघ के एक बडेÞ नेता से मदद को कहा। उनके पुराने वादों की उलाहना दी।

व्यापारी नेता ने एसएसपी के बंगले पर पहुंचने को कहा। कारोबारी की पत्नी व बेटा वहां पहुंच गए, लेकिन बजाय डकैती के मामले की पैरवी कर व्यापारी नेता वहां पहुंचे अन्य व्यापारियों की बात एसएसपी से कर वहां से निकल गए। बाद में पीड़ित परिवार ने खुद ही एसएसपी को व्यथा सुनाई।

कारोबारी के पुत्र कपिल वर्मा ने बताया कि एसएसपी ने सात दिन में घटना का खुलासा कराने का भरोसा दिलाया है। वहीं दूसरी ओर कारोबारी डिप्रेशन में आने के चलते लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उनकी हालात बहुत खराब बतायी जा रही है।

गढ़ रोड पर दारोगा की पत्नी से मारपीट

नौचंदी थाना के गढ़ रोड पर आटो में सवार एक दारोगा की पत्नी से उसके साथ सवार लोगों ने मारपीट की। महिला ने थाना नौचंदी में घटना को लेकर तहरीर दी है। सोनम रानी पत्नी वीरपाल सिंह निवासी लल्लापुरा टीपीनगर के पति पुलिस महकमे में दारोगा हैं। सोनम बाहर से लौटी थी और शोहराब गेट बस डिपो पर उतरी।

वहां से घर जाने के लिए वह आटो में सवार हो गई। आटो में कुछ महिलाएं व उनके साथ एक पुरुष भी मौजूद था। आरोप है कि उन्होंने सोनम से गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। आटो चालक भी उनका ही पक्ष ले रहा था। हालांकि इस घटना को लेकर पहले लूट की सूचना मिली थी। नौचंदी पुलिस ने लूट की बात से इनकार किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img