Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

नाबालिग हिन्दू युवती के निकाह पर हंगामा

  • 12 घंटे में आरोपी युवक-युवती को बरामद करने की चेतावनी
  • थाने में विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के पदाधिकारियों ने की नारेबाजी

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी के निकट डबल स्टोरी में नाबालिग किशोरी का निकाह विशेष समुदाय के युवक के साथ करने पर हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने निकाह कराने के बाद युवक और युवती को भगा दिया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि युवक व युवती को बरामद करने के लिए टीम गठित कर दी गई। बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने आरोपी युवक और युवती को बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद रोड जाम करने की चेतावनी भी दी।

डबल स्टोरी में कुछ लोगों ने शनिवार दोपहर लक्ष्मी पुत्री स्व. विजय का निकाह मुस्लिम समुदाय के युवक चांद पुत्र शफीक के साथ कर दिया। इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गई। इसके बाद बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर, महानगर प्रचार प्रमुख मधुबन आर्य, भाजपा नेता वैभव त्यागी, ऋषभ सिंह, हिन्दू समाजसेवी गोपाल खुर्द, पवन भारद्वाज, शिवांकुर बजरंगी व निमेष वशिष्ठ सहित काफी संख्या में पदाधिकारी हर हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए थाने पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।

मामले की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। साथ ही मुस्लिम युवक-युवती को बरामद करने के लिए टीम गठित कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। काफी नोकझोंक और हंगामा होने के बाद बलराज डूंगर ने युवक और युवती को बरामद करने व इस मामले में सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद थाने के बाहर हाईवे जाम कर दिया जाएगा। भाजपा नेता वैभव त्यागी और डा. अंकित चौहान का कहना है कि इस युवती के मामले में क्षेत्रीय कई महिला भी निकाह कराने में शामिल रही है। उन्होंने आरोपी महिलाओं के खिलाफ व अन्य शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img