जनवाणी संवाददाता |
बागपत: तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पंचायतों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। आज ढिकौली गांव में रालोद की किसान पंचायत हो रही है। इस किसान पंचायत को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सम्बोधित करेंगे।

अभी किसान पंचायत में लोगो की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है। किसान पंचायत में किसानों के लिए रागिनी के माध्यम से कलाकार किसान एकता के नारे लगा रहे है। किसान भी पंचायत में प्रतिभाग करने के लिए ट्रैक्टरों से पहुंच रहे है।

