- अभियुक्त न्यायालय के आदेश पर नही हुआ उपस्थित
जनवाणी संवाददाता |
हीमपुर दीपा: थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त न्यायालय के आदेश पर भी उपस्थित नही हो रहा था। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के शराब माफिया शुभम पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम चौक पुरी पिछले काफी समय से न्यायालय के आदेश पर उपस्थित नहीं हो रहा था तथा फरार चल रहा था।
अभियुक्त हीमपुर दीपा थाने के हिस्ट्रीशीटर है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चांदपुर के नेतृत्व में थाना हीमपुर दीपा पुलिस द्वारा अभियुक्त शुभम को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।

