- जनता ने पुलिस की प्रंशसा
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से गए बच्चे को पुलिस ने नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के मिलने पर परिजनों में हर्ष व्याप्त हो गया। वहीं पुलिस ने राहत की सांस ली।
थाना क्षेत्र के मौहल्ला हसनपुरा निवासी जफर मकरानी का सात वर्षीय पुत्र मिसाब शनिवार की सुबह घर से स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी होने पर दोपहर एक बजे घर नही पहुंचा। घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करने पर भी जब मिसाब कहीं नहीं मिला, तब पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पुत्र मसीब पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से कही चला गया है।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के उपरांत पुलिस टीम ने बच्चे का खोजने शुरू किया। कस्बा इंचार्ज चन्द्रवीर सिंह ने मिसाब की गुमशुदगी को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया। परिणाम स्वरूप पीसीआर नोएडा से पुलिस द्वारा थाना किरतपुर को मिसाब के संबंध जानकारी दी गई कि मिसाब नोएडा में सिटी सेंटर पुलिस चौकी में मौजूद है। किरतपुर के एसआई चंद्रवीर सिंह व सिपाही पुष्पेंद्र चाहल नोएडा गए और किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों व जनता ने पुलिस की भुरि भुरि प्रशंसा की।

