Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अभिभावकों का किताब विक्रेताओं की जांच करने की उठाई मांग

  • कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एनसीईआरटी की किताबों को निजी स्कूलों में पढ़ाने की मांग की
  • डीएम को सौंपा मुख्यमंंत्री के नाम ज्ञापन, मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभीभावकों ने मंगलवार को कलक्टेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालक एक ही दुकान से किताबों की बिक्री कराते है और किताब व्रिकेता मनमर्जी के दामों से किताब बेचते है।

इसके कारण गरीब लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सभी किताबों को एनसीईआरटी की किताबे पढ़ाने व किताब बेचने वाले दुकानदारों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी निजी स्कूल एक ही किताब विक्रेता से अपने स्कूल की किताब बिकवाते है, जिससे वह किताब विकेता अपनी मनमर्जी सेकिताबों के दाम तय करता है।

जिसका भार उनपर पढ़ता है। वह अपने बच्चों को ठीक से शिक्षा तक नहीं दिला पाते है। इतना ही नहीं सभी स्कूल हर साल कोर्स बदलत है। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में सभी निजी स्कूलों में सरकारी स्कूलो की तरह एनसीईआरटी की किताबों पढ़ाने, बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई, निजी स्कूलों की किबाते बेचने वाले विक्रेताओं का पांच साल का जीएसटी बिल की जांच कराने, इनकम टैक्स जांच कराने, संपत्ती की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।

साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर अरविंद कुमार, राज कुमार, सतीश कुमार, मनोज कुमार, पूनम, रोजूदीन, रविन्द्र, कृष्णपाल, प्रवीन, मनोज कुमार, राजीव कुमार, सर्वेश, अनुज, प्रवीन कुमार, अंकुश, बबलू, अमित, विनोद कुमार, अनुज दांगी, संजीव, विवेक, जवाहर सिंह, नरेन्द्र, सतेन्द्र, राकेश कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img