Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन

  • भाजपा जिला बैठक में लिया गया निर्णय

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता व जिला महामंत्री विकास तिवारी के संचालन में जगजीतपुर स्थित जिला मुख्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिन के उपलक्ष में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा की सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रत्येक मंडल में 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान किए जाएंगे । जिले की 70 गरीब बस्तियों,अस्पतालों में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फल वितरण,70 लोगों को स्थानीय आवश्यकतानुसार प्लाज्मा डोनेशन,युवा मोर्चा द्वारा 70 ब्लड डोनेशन कैंप,प्रत्येक बूथ पर 70 वृक्षारोपण,जनपद के 70 गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

जिला मुख्यालय में 70 सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्य किया जाएगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वेबीनार के माध्यम से 70 बड़ी वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा । प्रधानमंत्री से संबंधित 70 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित की जाएगी।

जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि 25 सितंबर को जनसंघ के नेता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी । पार्टी द्वारा दिए गए बूथ स्तर के 6 राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से यह भी एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम भी जनपद के सभी बूथों पर किया जाएगा। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आयोजित होनी है। जिसमें गत वर्ष गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया था।

25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री के द्वारा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को विभिन्न प्रकार के संवाद के कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है एवं खादी के उपयोग एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन के अभियान को भी प्रचारित और प्रसारित करना है। प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड रुपए की आत्म निर्भर भारत की विभिन्न योजनाओं का भी बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार करना है उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों, अध्यक्षों, उपाध्यक्ष एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी कोविड-19 के नियमों का भी पालन करेंगे।

इन सभी कार्यक्रमों को संपन्न कराने की जिम्मेदारी वरिष्ठ पदाधिकारियों अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, लव शर्मा, देशपाल रोड एवं योगेश चौधरी को दी गई । आज की बैठक में जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा ,मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, तरुण नैयर, चंदन चौहान, राज सिंह, अमरीश सैनी, नागेंद्र राणा, जितेंद्र सैनी, डॉक्टर सुभाष सैनी, प्रिंस लोहाट आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img