Wednesday, August 19, 2026
- Advertisement -

नामांकन दाखिल करने से पहले शिव मंदिर पहुंचीं दीदी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बुधवार का दिन पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बेहद अहम दिन होने वाला है। आज के दिन राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन से पहले ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से सबसे पुराने शिव मंदिर के दर्शन किए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में जाने से पहले ममता बनर्जी ने पैदल मार्च भी किया, जिस दौरान कार्यकर्ताओं ने खेला होवे का नारा लगाया।

नंदीग्राम के शिव मंदिर पहुंचीं ममता बनर्जी

नामांकन भरने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शिव मंदिर पहुंच चुकी हैं। ममता बनर्जी ने मंदिर के परिसर में पहुंचने से पहले पैदल मार्च किया। ममता बनर्जी के पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं ने खेला होवे का नारा लगाया। नामांकन से पहले ममता बनर्जी ने शिव भगवान की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक भी किया।

ममता बनर्जी पर बरसे गिरिराज सिंह

पश्चिम बंगाल के चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है और 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव होना है। चुनाव से पहले भाजपा लगातार टीएमसी पर निशाना साध रही है और ममता बनर्जी को घेर रही है। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता बनर्जी पर परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब ममता बनर्जी को समझ नहीं आ रहा है कि वो मंदिर जाएं या मस्जिद।

भाजपा से डर गईं ममता बनर्जी- अधीर रंजन चौधरी

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। चाहे कांग्रेस हो या टीएमसी या भाजपा, सभी पार्टियों के नेता एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं। इधर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भाजपा से डर गई हैं।

ममता बनर्जी को पहली बार खुद को ब्राह्मण साबित करना पड़ रहा है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी पहले कहा करती थीं कि वो मुसलमानों की हिफाजत करती हैं लेकिन अब उनका व्यवहार बदल गया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वो आजकल चंडी पाठ कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी प्रचार करेंगे।

सीपीआई (एम) ने 83 उम्मीदवारों की सूची जारी की

केरल विधानसभा चुनाव के लिए सीपीआई(एम) ने अपने 83 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन धर्मदाम से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा केके शैलजा मट्टानूर और केटी जलील थावानूर से चुनाव लड़ेंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी और उसके बाद शिव मंदिर के दर्शन भी करेंगी। यहां ममता बनर्जी का सामना टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी से होगा। बता दें कि ममता बनर्जी मंगलवार को ही नंदीग्राम पहुंच गई थीं। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी हल्दिया से अपना नामांकन भरेंगी। उससे पहले ममता बनर्जी एक छोटी-सी पदयात्रा भी करेंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: लाल बैग के लालच में सेल्समैन की जान ली, पांच आरोपी दबोचे

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: नागल थाना क्षेत्र में शराब ठेके...

Saharanpur News: फतेहपुर में 151 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | छुटमलपुर/सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा के तहत फतेहपुर पुलिस...

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में बागपत के 670 युवाओं ने पास की शारीरिक परीक्षा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को...

Nirmala Sitharaman Birthday: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री...
spot_imgspot_img