Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली मारी

  • विष्णु ज्वैलर्स के यहां 40 लाख की डकैती में थे शामिल

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: बुधवार की रात सरधना में पुलिस और लुटेरों के गिरोह में मुठभेड़ हो गई। टेम्पो सवार बदमाशों ने खुद को घिरता देखा तो फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके सात बदमाशों को पकड़ा। पुलिस ने बदमाशों के पास से छह लाख की नकदी, आभूषण व हथियार बरामद किए हैं। सरधना में दो मकानों में हुई लूट इन्ही बदमाशों ने की थी।

बुधवार की रात सरधना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मेरठ रोड पर नानू ईदगाह के निकट पुलिस ने टेंपो में सवार कुछ संदिग्ध युवकों को देखा। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाश जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में एक बदमाश समीर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके सात बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने उनके पास से छह लाख की नगदी, सोने चांदी के आभूषण, दो तमंचे, दो चाक, कारतूस और एक टेम्पो बरामद किया।

07 12

पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ दिन पहले सरधना में एक पुजारी के घर हुई लूट की घटना को इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया था। इसके अलावा भाटवाड़ा मोहल्ले में प्रधानाचार्य मुकेश विश्नोई के घर पर भी ने बदमाशों ने लूटपाट की थी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

इसके अलावा भी बदमाश मेरठ में भी कई जगह लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। यह गिरोह मकानों की रैकी करके पाठ करता था। पकड़े गए बदमाशों के नाम सद्दाम पुत्र मुंतियाज निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ, समीर पुत्र उस्मान निवासी श्याम नगर मेरठ, मुस्तफा उर्फ मेहताब पुत्र यामीन निवासी रशीद नगर मेरठ, मेहताब पुत्र सलीम निवासी कांच का पुल मेरठ तथा साकिब पुत्र नफीस निवासी रशीद नगर मेरठ हैं।

फरार बदमाशों के नाम जगमोहन उर्फ मोहन पुत्र इंद्र सिंह सोनीपत हरियाणा और अफजाल कुरैशी पुत्र इकराम कुरैशी निवासी श्याम नगर है। इंस्पेक्टर बिजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह गिरोह मकानों की रहकर करके लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। सरधना में हुई लूट के दोनों घटनाओं को इन इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। इन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img