Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

भटकते रहिए! एटीएम खाली: एटीएम में कहीं नेटवर्क तो कहीं नकदी नहीं ? 

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जब से बैंकों का विलयीकरण हुआ है तभी से शहर के एटीएम बेवफा साबित हो रहे हैं। शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब बैंकों में संभवत चार दिन का अवकाश होने वाला है ऐेसे में अगर एटीएम में पैसे नहीं डाले गए तो काफी परेशानी आ सकती है।

शुक्रवार को दिल्ली रोड के लगभग सभी एटीएम कैशलेस का रोना रो रहे थे। शाम के वक्त लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम चक्कर काटते रहे। कई एटीएम पर नेटवर्क के कारण खामोशी छाई हुई थी तो कई एटीएम में पैसा नही था। पंजाब एंड सिंध बैंक, स्टेट बैंक आफ इंडिया, यस बैंक, कारपोरेशन बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि के एटीएम सूने पड़े हुए थे।

पैसा निकालने आए लोगों का कहना था कि दूसरा शनिवार, रविवार और बैंकों की सोमवार और मंगलवार की संभावित हड़ताल के कारण चार दिन तक लोगों को बैंकिग सुविधा नहीं मिल पाई। एचडीएफसी बैंक की मलियाना पुल के नीचे वाला एटीएम शाम को कैशलेस हो गया लेकिन मुल्तान नगर चौकी के सामने वाले एटीएम से लोग पैसा निकालते रहे। यही हाल गढ़ रोड के एटीएम का था।

इस रोड के अधिकांश एटीएम सूने रहने के कारण लोग एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसियों को कोसते रहे। जब से बैंकों के विलय का काम हुआ उसने कई बैंकों के लिये परेशानियां खड़ी कर दी है। नेटवर्क के कारण परेशानी इस कदर बढ़ गई है कि ई बैंकिंग बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img