Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बच्चे की पीट-पीट कर हत्या, दो नामजद

जनवाणी ब्यूरो।

अफजलगढ़: गांव सीरवासुचंद में बच्चों के बीच हुई आपसी कहासुनी में एक बच्चे के पिता और ताऊ ने एक किशोर को बुरी तरह मारा-पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद में राम अवतार पुत्र दलपत सिंह अपने चार बच्चों के साथ रहता है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। राम अवतार का 12 वर्षीय बेटा अनिकेत बुधवार की शाम गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था।

हरि सिंह के लड़के अमन से उसका किसी बात को लेकर कुछ विवाद हो गया। बच्चों के झगड़े में अमन का पिता हरि सिंह और ताऊ राम सिंह भी आ गए, जिन्होंने अनिकेत को बुरी तरह मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया।

पिता रामअवतार की तहरीर पर पुलिस ने हरि सिंह और राम सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक छात्र कक्षा पांच में पढ़ रहा था। मां के मौत के बाद वही घर की देखभाल करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता राम अवतार की तहरीर पर हरि सिंह व राम सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img