Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

समूह की महिलाएं पूरी निष्ठा से निभाएं जिम्मेदारी: डीएम

  • सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव को अधिकार पत्र सौंपे

जनवाणी संवाददाता |

शामली: दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तत्वावधान में पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित सामुदायिक शौचालय के रखरखाव के लिए स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को अधिकार पत्र वितरित किए गए।

सोमवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समूह की महिलाओं को लगातार विभिन्न स्तर पर बहुत बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही हैं। इन जिम्ममेदारियों को समूह की महिलाएं बाखूबी अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर रही हैं। उनके द्वारा बिजली बिल, राशन की दुकान, ड्राई राशन एवं अन्य कार्यों को ईमानदारी के साथ किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं से कहा कि पूरी सत्य निष्ठा के साथ सामुदायिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी को निभाना और प्रतिदिन सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाना है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में ही अच्छे सामुदायिक शौचालय बन रहे हैं जिनकी शासन स्तर पर भी प्रशंसा हो रही है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभुनाथ तिवारी ने समूह की महिलाओं से कहा कि सामुदायिक शौचालय के रखरखाव के लिए जो भी जिम्मेदारी आप को सौंपी जा रही है उसको पूरी इमानदारी से निभाना है। उन्होंने कहा कि लगातार सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने कहा कि जनपद में 230 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 210 पंचायतों में निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें से 188 सामुदायिक शौचालय का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सोमवार को 33 समूह की महिलाओं को अधिकार पत्र दिए गए। जनपद में अब तक 173 समूह की महिलाओं को अधिकार पत्र दिए जा चुके हैं।

इस अवसर पर जिला सलाहकार एसबीएम (जी) सचिन वर्मा, जिला सलाहकार एसबीएम (जी) देवेंद्र गंगवार, जिला सलाहकार एसबीएम (जी), विनय सिंह, डीएमएस पंकज कुमार, खंड प्रेरक एसबीएम (जी) एवं ब्लॉक के बीएमएम सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह, ‘घिस घिस घिस’ का फर्स्ट लुक आउट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP News: यूपी में बिजली संकट पर घमासान, अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
spot_imgspot_img