Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

फल व्यापारी के अपहरण में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार

  • एक बदमाश ने कर्जा उतारने को साथियों संग की थी घटना 

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: फल व्यापारी के अपहरण में शामिल रहे चार बदमाशों को कांधला पुलिस ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिय है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे एक अपहरण में प्रयुक्त गाड़ी और अवैध असलाह बरामद किया है। बदमाशों के दो साथी अभी फरार है। पूछताछ में सामने आया कि एक बदमाश ने अपना कर्ज उतारने को हरियाणा निवासी अपने साथियों के साथ घटना कारित की थी।

कांधला कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी फल व्यापारी वाजिद पुत्र हाजी मुश्ताक का 12 मार्च को कस्बे के ही मोहल्ला माजरा से आधा दर्जन बदमाशों ने होडा कार सवार में अपहरण कर लिया था। अपहरण की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए व्यापारी से 10 हजार रुपए की नगदी भी ले ली थी और व्यापारी को हरियाणा राज्य के कुंडली बार्डर पर छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस व्यापारी को बरामद कर ले आई थी। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार की देर शाम को थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी क्षेत्र के गंगेरू रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच पुलिस ने कस्बे की और से गई होंडा कार को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और गंगेरू की और भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मुजम्मिल पुत्र हामिद निवासी मोहल्ला मिर्दगान कस्बा व थाना कांधला, संदीप पुत्र सतीश निवासी आजादनगर थाना समालखा जिला पानीपत हरियाणा, राजबीर उर्फ बीरा पुत्र दुलीचंद निवासी गांव नारायणा कुम्हार थाना समालखा पानीपत, शमशाद पुत्र इकराम निवासी गांव नारायणा थाना समालखा बताया है।

पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कस्बा निवासी एक फल व्यापारी का चार दिन पूर्व अपहरण किया था। व्यापारी को सोनीपत में एक मकान में बंधक बनाकर रखने के बाद कुंडली बार्डर पर छोड़ दिया था।

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 5100 रुपए की नगदी, अपहरण में इस्तेमाल की गई होंडा कार, एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, तीन अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किए है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने फरार साथियों के नाम गुलफाम पुत्र नूरहसन निवासी नारायणा व गिन्नी पुत्र अज्ञात बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों के दोनों फरार साथियों की तलाश कर रहीं है।

कर्जा उतारने को किया था व्यापारी का अपहरण

फल व्यापारी वाजिद के अपने मोहल्ले के ही पकड़े गए युवक मुजम्मिल पर दो लाख पंद्रह हजार रुपए उधार थे। वाजिद लगातार मुजम्मिल से अपने रुपए वापस करने का दबाव बना रहा था। मुजम्मिल ने अपना कर्जा उतारने के लिए व्यापारी वाजिद का अपहरण करने की योजना बनाई और हरियाणा निवासी अपने साथियों को व्यापारी का अपहरण करने के लिए तैयार किया। जैसे ही व्यापारी कस्बे के मोहल्ला माजरा में गैराज में खड़ी अपनी कार को लेने के लिए गया तो बदमाशों ने व्यापारी का अपहरण लिया।

इसके बाद बदमाश व्यापारी को लेकर सोनीपत पहुंचे, जहां पर उन्होंने व्यापारी को एक मकान में बंधक बना लिय और व्यापारी से मोटी रकम की मांग करने लगे। इसी बीच बदमाशों को मुजम्मिल ने फोन पर सूचना दी कि पुलिस को मामले की जानकारी हो गई। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के डर से बदमाश व्यापारी को कुंडली बार्डर छोड़कर फरार हो गए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img