Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

इंसान का फर्ज

अमृतवाणी


यह उन दिनों की बात है, जब यातायात के साधन केवल ऊंट और घोड़े हुआ करते थे। एक काफिला मदीना शहर में हजरत मोहम्मद साहब से मिलने पहुंचा। दुआ सलाम और खैरियत मालूम करने के बाद वे लोग आराम से बैठ गए। बातचीत होने लगी। तभी हजरत मोहम्मद साहब को कुछ ख्याल आया तो उन्होंने पूछा, ‘आप लोगों ने अपने ऊंट और घोड़े वगैरह कहां बांधे हैं?’ उनमें से एक बुजुर्ग, जो उस काफिले का सरदार था, बोला, ‘हम उन्हें बाहर ही अल्लाह की हिफाजत में खुला छोड़ आए हैं।’ तब हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया, ‘वे बेजुबान पशु हैं।

खुला छोड़ने पर भटक कर इधर-उधर जा सकते हैं, जिससे तुम्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तुम्हारी यह बात बिलकुल सही है कि सबकी हिफाजत करने वाला अल्लाह ही है, लेकिन हमें सबसे पहले अपना काम सही ढंग से करना चाहिए। अल्लाह ने हमें जो क्षमता और सूझबूझ दी है, उसका हमें इस्तेमाल करना चाहिए।

हम अल्लाह पर सब कुछ छोड़ने की बात कहकर दरअसल अपनी जवाबदेही से भागना चाहते हैं और ऐसे लोगों का अल्लाह भी साथ नहीं देता। इसलिए हर एक अक्लमंद इंसान का फर्ज है कि वह पहले अपने काम को सही तरह से अंजाम दे। फिर उसकी सफलता-असफलता अल्लाह पर छोड़ दे। नहीं तो बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं रहता। इसलिए तुम जाओ और अपने घोड़ों व ऊंटों को मजबूती के साथ खूंटे से बांधो।

फिर उनकी हिफाजत अल्लाह पर छोड़ दो। काफिले के लोगों ने अपनी भूल के लिए क्षमा याचना की और अपने पशुओं को बांध आए। यह वाक्य हमें बताता है कि अल्लाह भी पहले कर्म करने की बात करता है। जब कर्म ही नहीं किया जाएगा, तो अल्लाह की मदद भी कहां से आएगी। अल्लाह हमेशा ही कर्म करने वालों के साथ होता है।


SAMVAD 5

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img