Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

डीएम ने दिए भूमि चिह्नित करने के आदेश

  • अपर नगर आयुक्त नगर निगम और एसडीएम को दी गई जांच
  • कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने भी सरकारी भूमि लोगों द्वारा कब्जाने की शिकायत की थी

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: कासमपुर पहाड़ी और लाला मोहम्मदपुर क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसकी कीमत करोड़ो रुपये है। यह कार्य सरकारी कर्मचारियों की सहभागिता से ही पूरा हुआ है।

करीब दो दशक के क्षेत्र में लगातार सरकारी भूमि को कब्जाने का कार्य चलता रहा और सरकारी कर्मचारी शिकायत पर जांच करने तो आते, लेकिन इस दौरान सांठगांठ कर खेल कर लिया जाता था। दैनिक जनवाणी ने कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

डीएम ने खबर पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। कासमपुर पहाड़ी और डिस्टलरी रोड पर नाले के निकट व मार्शल पिच के निकट करीब दो माह में दो हजार गज ज्यादा जमीन भूमाफियाओं द्वारा कब्जा ली गई। हालांकि यह खेल करीब दो दशक से हो रहा है।

इस खबर को दैनिक जनवाणी अखबार ने प्रमुखता से छापा था। डीएम ने दैनिक जनवाणी की खबर पर तत्काल ऐक्शन लेते हुए अपर नगर आयुक्त, एसडीएम को जांच के आदेश दिए। हालांकि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भी डीएम से कासमपुर क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा कब्जे की शिकायत की थी।

इस पर डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को कासमपुर पहाड़ी, नंगलाताशी कासमपुर, लाला मोहम्मदपुर तथा खुर्रमपुर स्थित सरकारी भूमि को चिह्नित करने के आदेश दिए हैं।

अब देखना यह की अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा क्या जांच की जाती है और कितनी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा सकता है। हालांकि भूमाफियाओं द्वारा कई हजार का जमीन कब्जा डाली गई है और यह कार्य दशकों से चल रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img