Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

होल्डिंग को ‘सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ’ का पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर माइकल होल्डिंग को ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान के समर्थन के लिए एसजेए ब्रिटिश खेल पत्रकारिता 2020 पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ चुना गया। होल्डिंग ने पिछले साल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दौरान नस्लवाद के खिलाफ मजबूत संदेश दिया था।

उन्होंने कहा था कि अश्वेतों के योगदान को इतिहास से उन लोगों ने हटा दिया है जिन्होंने ऐसा इतिहास लिखा है। कोरोना के कारण पुरस्कार आनलाइन दिए गए। होल्डिंग ने कहा कि यह मेरे जेहन में बरसों से था। लोग समझ नहीं सकते कि इससे गुजरना कैसा होता है और लोग आपको कमतर आंकते हैं तो कैसा लगता है।

यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि 2020 सामाजिक और नस्लीय समानता लाने में अहम भूमिका निभाएगा, उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है और मैं ऐसी उम्मीद करता हूं।

उन्होंने कहा कि इसे लेकर कितने विरोध प्रदर्शन हुए। मैंने देखा कि स्वीडन की एक महिला फुटबॉल टीम ने घुटने के बल बैठकर इस आंदोलन का समर्थन किया। यह पूरी दुनिया में हो रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img