Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

शाहपुर-जैनपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मूर्तियां खंडित की

  • उत्तेजित ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने मामला शांत कराया
  • पुजारी की तहरीर पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआई आर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: रोहटा थाना क्षेत्र के शाहपुर जौनपुर गांव में गुरुवार की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने में गांव के बाहर बने मंदिर में लगी मां शेरावाली, सरस्वती व देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ दी। असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमाओं को तोड़कर खंडित कर दिया गया।

इसे लेकर गांव का माहौल तल्ख हो गया और लोगों में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करते हुए समझा-बुझाकर मंदिर के पुजारी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

19 18

इस संबंध में थाना पर गांव शाहपुर जैनपुर निवासी मंदिर के पुजारी गुलाब दास की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर वहां मां सरस्वती, शेरावाली व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां खंडित करते हुए क्षतिग्रस्त कर दी।

इस मामले की जानकारी पुजारी को सुबह गुरुवार की सुबह उस वक्त लगी जब वह मंदिर में पूजा पाठ करने गए तो प्रतिमाएं खंडित मिली।

इसकी सूचना पुजारी ने डायल 112 व स्थानीय पुलिस को देते हुए ग्रामीणों को भी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रतिमा खंडित के जाने को लेकर रोष जताया ग्रामीणों में असामाजिक तत्वों की करतूत को लेकर रोष फैल गया। इस मामले को लेकर माहौल सांप्रदायिक तनाव पूर्ण हो गया।

21 19

हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आदि ने लोगों को शांत करते हुए समझाया बुझाया और पुजारी गुलाब दास की तहरीर पर अज्ञात असामाजिक तत्व खिलाफ एफआई आर दर्ज करते हुए उनका पता लगाकर कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए रोड जाम करने का प्रयास भी किया। वही इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा थाना क्षेत्र में भी इस तरह की घटना की गई है। दोनों घटनाओं को पुलिस जोड़कर चल रही है सामाजिक तत्वों का शीघ्र पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img