Home Uttar Pradesh News Bijnor विधायक अशोक राणा ने सुनी जनसमस्याएं

विधायक अशोक राणा ने सुनी जनसमस्याएं

0
विधायक अशोक राणा ने सुनी जनसमस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: गाँव भूतपुरी के शिवमंदिर पर बृहस्पतिवार को धामपुर बीजेपी विधायक अशोक राणा ने चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण कराने के निर्देश दिया इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान भूतपुरी निवासी बबीता देवी, मिथलेश देवी, छतरपाल सिंह ने बिधुत विभाग की शिकायत करते हुए बताया कि बिजली निगम ने बिजली का बिल जमा न होने पर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए कुछ ग्रामीणों ने बिजली के मीटर में अधिक रीडिंग आने से अधिक बिल आने की समस्या बताई वही भोपाल सिंह, लोकेंद्र कुमार ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत की।

विनोद कुमार ने सरकारी मकान न बनने की शिकायत की। वही ग्रामीणों ने गाँव में नाला न होने पर जलभराव की समस्या से विधायक नई को अवगत कराया विधायक अशोक राणा ने सभी जनसमस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा यदि किसी की समस्या का निस्तारण नही होता है तो बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकता है।

कार्यक्रम का संचालन अवनीश चौहान भाजपा किमो ने किया इस मौके पर अफजलगढ़ एस आई डी के शर्मा, फूलकुंवर सिंह, धीरज सिंह, इमरान खा, इंद्रेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र सिंह, नवाव खान, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।