Tuesday, July 7, 2026
- Advertisement -

स्वयंसेवियों ने कोरोना के बचाव के बारे में दी जानकारी

  • रोसयो के तृतीय दिवस को कोरोना नियंत्रण दिवस के रूप में मनाया

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तृतीय दिवस विनायक कॉलेज के स्वयंसेवियों द्वारा कोरोना नियंत्रण दिवस के रूप में मनाया गया। कोरोना नियंत्रण दिवस का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक राकेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर की इकाई एक व इकाई दो के स्वयंसेवियों द्वारा ग्राम विश्नोईवाला व ग्राम महेश्वरी जट में रैली निकाली। जिसमें रासेयो इकाई एक व दो में साक्षी, दिव्यांशी, खुशी, प्रियंका चौधरी, जानवी, फरहा, सलोनी, विपिन कुमार, रजनीश, विकुल, अनिवेश, प्रशांत कुमार, निकेता, अप्रिता, संध्या, अंशिका, महिमा आदि ने ग्रामवासियों के घर-घर जाकर मास्क वितरित किए तथा उन्हें कोरोना से बचाव के बारे में विस्तार से समझाया।

उन्होंने कहा कि खांसते व छींकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्यू पेपर से ढंककर रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों, उनसे दूरी बनाकर रखें। जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क जरूर पहनना चाहिए। कोरोना वायरस से बचाव के लिए पानी और साबुन का इस्तेमाल करते हुए हाथों को बीस सेकेंड तक रगड़कर साफ करें।

ऐसे हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमें कम से कम 60 फीसदी अल्कोहल हो। इकाई एक के कार्यक्रम अधिकारी संदीप सिंह ने अपने विचारों के माध्यम से रासेयो को कोराना वायरस पर समझाया कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना जरूरी है। कम से कम दो गज की दूरी होना अनिवार्य है। जब भी घर से बाहर निकले मास्क पहनकर जरूर निकलें।

इकाई दो के कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं, जिसके लिए आप अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिन को सफल बनाने में शिक्षक/शिक्षिकाओं में रश्मि चौधरी, कमल सिंह राठी, रूपिन कुमार, दृष्टि चौधरी, रूकसार दानिश तथा चतुर्थ श्रेणी में नरपाल, कामेन्द्र आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: टायर फटने से ब्रेजा कार पलटी, तीन युवकों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | दौराला: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सकौती ओवरब्रिज से...

Maharashtra News: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 13 की मौत, कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत...

सपाट शुरुआत के बीच Share Bazar में IT शेयरों का जलवा, Sunsex-Nifty में मामूली बढ़त

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के...
spot_imgspot_img