जनवाणी संवाददाता |
रामराज: रामराज थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लूवाला में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों द्वारा विद्यालय में छात्राओं से झाडू लगवाई जा रही है। एक ओर जहॉ प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं तथा छात्राओं के लिये मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं तथा छात्राओं को सुदृढ तथा आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में लगी है वहीं दूसरी ओर ऐसे शिक्षक स्वंय को सरकार से भी उपर समझकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पलीता लगा रहे है। रामराज थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लूवाला में स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार को सुबह सवेरे विद्यालय खुलनें पर विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्राओं से झाडू लगवाई जा रही थी।
झाडू लगाते समय जब स्कूल में पहुॅचे संवाददाता नें झाडू लगाते हुए छात्राओं का फोटो लेने का प्रयास किया तो प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित अध्यापक नें संवाददाता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए फोन छीनने का प्रयास किया। विद्यालय के शिक्षक से जब संवाददाता नें छात्राओं से झाडू लगवानें को लेकर सवाल पूॅछा तो शिक्षक गोल मोल जवाब देकर सवालों से बचता रहा।
संवाददाता ने जब अध्यापक से उसका नाम पूछा तो अध्यापक ने नाम बताने से भी इंकार कर दिया। एक ओर जहॉ प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं तथा छात्राओं के सशक्तिकरण के लिये विभिन्न योजनाऐं चलाई जा रही है तथा प्रदेश सरकार महिलाओं तथा छात्राओं के सशक्तिकरण के लिये प्रयासरत है तथा दृढ संकल्पित है वही दूसरी ओर इस प्रकार के अध्यापक सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर पानी फेर रहे है। इस बारे में जानसठ खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार से बात करनें पर उन्होने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नही है।

