जनवाणी संवाददाता |
मंसूरपुर: थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से काफी संख्या में अवैध शराब सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें चंदगी राम पुत्र पूसाराम निवासी नावला से 5 लीटर, बबलू पुत्र इंद्रपाल निवासी पुरबालियान से 6 लीटर, भूरा पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी संधावली से 4 लीटर, बिट्टू पुत्र नरेंद्र निवासी मनव्वरपुर से 5 लीटर, मनीष पुत्र त्रिलोकी निवासी मनव्वरपुर से 6 लीटर हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि शराब माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

