Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रेरणा उत्सव 2021 का समापन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सांस्कृतिक उत्सव सरगम 2021 कार्यक्रम का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। वहीं विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

शामली शहर के आरके पीजी कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव सरगम 2021 के समापन कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डा़ अरविंद कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। उत्सव में चार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसके प्रथम चरण में सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर खुशी जागलान, आशू जिंदल व अनिरूद्ध रहे। रंगोली प्रतियोगिता में खुशी समूह प्रथम, नेहा समूह द्वितीय व गुंजन समूह तीसरे स्थान पर रहे।

तृतीय चरण में रचनात्मक लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में नृत्य प्रतियोगिता आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खुशी जागलान ने किया।

सांस्कृतिक कमेटी द्वारा सभा प्रतिभागियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर प्रो. आरपी सिंह, प्रो. श्रीकांत वार्ष्णेय, प्रो. मांगेराम सैनी, प्रो. रोहित राणा, प्रो. बिनिता कुमारी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img