Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सहायक सामग्री प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: प्रेरणा ज्ञानोत्सव संगोष्ठी में ब्लॉक स्तरीय शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। कैराना के नगर के अंबा पैलेस में कैराना विकासखंड स्तरीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं भाजपा नेत्री मृगांका सिंह तथा एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने ब्लॉक स्तरीय शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

समारोह में लगाई गई अनेकों प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। जिसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं भाजपा नेत्री मृगांका सिंह व उपजिलाधिकारी उद्धव त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम में एआरपी इकबाल अहमद, गजानंद, विनोद कुमार व एसआरजी सचिन कुमार ने एसएमसी को सक्रिय बनाना और अभिभावकों के साथ मिशन प्रेरणा के लक्ष्य साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया। अध्यापिका रश्मि वर्मा की रंगोली गोली टीम द्वारा मिशन प्रेरणा, प्रेरणा ज्ञानोत्सव आदि विषयों पर भव्य रंगोली का निर्माण किया गया। इस मौके पर विनीत कुमार, अमित कुमार, दीपांशु आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img