- बिजनौर में हुए दो सड़क हादसें
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बिजनौर में दो अलग-अलग हादसों में 16 लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। शेष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत बैराज रोड पर खेड़की चौराहा से दो किलोमीटर आगे बिजनौर की तरफ से जा रहे भूसे से भरे एक ट्रक व अमृतसर से लखीमपुर खीरी जा रही एक प्राइवेट बस के बीच टक्कर हो गई।

इसमें प्राइवेट बस में सवार लगभग 45 लोगोें में से 10 को हल्की चोटे आई। सभी घायलों को थाना पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया।
शनिवार की तकड़े थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत नजीबाबाद रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल से पहले एक पिकअप व टेक्सी कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें टेक्सी कार चालक भारत बिष्ट उम्र- करीब 41 वर्ष पुत्र लखदेव सिंह निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे जिला अस्पताल बिजनौर से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। टेक्सी कार में सवार अन्य पांच लोगों को हल्की चोट आई है, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया। पिकअप चालक वसीम अहमद पुत्र हफीजुउलरहमान निवासी थाना किरतपुर को हिरासत में ले लिया गया है। थाना पुलिस मौके पर हैं। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

