- बिजली कर्मचारियों लगाया किसानों के शोषण का आरोप
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर ग्रामीणों तथा किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। भाकियू पदाधिकारियों ने बनत एसडीओ पर किसानों के प्रति गलत रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान की अध्यक्षता में खेडीकरमू स्थित अधीक्षण अभियंता जेके पाल के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लगातार ग्रामीणों व किसानों का शोषण किया जा रहा है।
जिसको लेकर भाकियू आन्दोलन करने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि गत दिवस कस्बा बनत के एसडीओ द्वारा एक मामले में किसान के साथ गलत रवैया अपनाया गया, जिसका भाकियू पुरजोर विरोध करती है। उन्होने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर उक्त मामले में जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
धरने में योगेन्द्र पंवार, दीपक शर्मा, गुडडू बनत, ओमबीर पटवारी, प्रदीप बनत, रिशीपाल, आनंद बनत, पप्पू मालैंडी आदि मौजूद रहे।

