- शामली में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी गई बधाई
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: नेशनल कमिशन फॉर अलाइड एंड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स बिल 2021 लोकसभा में पास करने से जिले के अलाइड एंड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स, मेडिकल लेबोरेट्री टैक्नोलाजिस्ट के पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्होने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी है।
गुरूवार को शहर के शहर के अस्पताल रोड स्थित सरिता डायग्नोस्टिक में सभी मेडिकल लैब टेक्नोलजिस्ट एकत्र हुए जहां पर उन्होंने नेशनल कमिशन फॉर अलाइड एंड हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स बिल 2021 लोकसभा में पास करने खुशी प्रकट की। सभी पैथोलॉजी लैब संचालकों ने एक दूसरे को लडडू खिलाते हुए खुशिया मनाई। संगठन के जिलाध्यक्ष उनेन्द्र शर्मा, सरंक्षक अर्जुन वर्मा, नीरज वशिष्ठ, सचिव दीपक गोयल, नीटू कुमार, कोषाध्यक्ष अमन कुमार, मुकेश चौहान, मुस्तकीम अहमद, दीपक अरोरा, सुहैल अनवर, अशोक कुमार, आशीष कुमार, शिशिर जैन ने एक दूसरे को बधाई दी।
उन्होने बताया कि लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री डा़ हर्ष वर्धन ने कहा कि मेडिकल लैब टेक्नोलजिस्ट फ्रंट लाइन कोरोना वारियर है और वो मेडिकल साइंस कि रीढ़ की हड्डी हैं। इनके बिना मरीज का डायग्नोसिस संभव नहीं है। इसके लिए सभी टेक्नोलजिस्ट उनका आभार व्यक्त करते है।
उन्होने बताया कि ज्वाइंट फोरम आफ मेडिकल लेबोरेट्री टैक्नोलाजिस्ट इंडिया का राष्ट्रीय संगठन लम्बे समय से मांग कर रहा था कि भारतवर्ष के सभी मेडिकल लैब टैक्नोलजिस्ट का सेंट्रल लेवल पर रजिस्ट्रेशन के लिए सेंट्रल कौंसिल फॉर मेडिकल लैब टैक्नोलाजी प्रोफेसनल्स का निर्माण किया जाए। यह मांग पूरी होने से सभी में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर सरवर अली, पवन कुमार ,मुशीर खान, राजीव चौहान, राजपाल सिंह, रामकुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

