- कहा, तीन कृषि कानूनों के विरोध में मनाएंगे रंग विहीन होली
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक में पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को बर्बाद एवं गुलाम बनाना चाहती है। इस दौरान कार्यकर्तओं ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया। जिसमें बताया गया कि कृषि विधेयकों के विरोध में रंग विहीन होली मनाकर और 300 से ज्यादा किसानों को श्रद्धांजलि देंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चैयरमैन ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद व गुलाम बनाना चाहती है। जहां एक तरफ पूरे देश में तीन कृषि कानून के खिलाफ पिछले चार महीनों से किसान धरना प्रदर्शन और आन्दोलन कर रहे है। इस आन्दोलन में 300 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके है। दूसरी ओर, सरकार ने डीएपी के बैंग पर 300 रुपये बढ़ाकर किसानों के प्रति अपनी घृणा एवं असंवेदन शीलता दर्शा रही है।
इसके लिए इस बार कृषि विधेयकों के विरोध में और 300 से ज्यादा किसानों को श्रद्धांजलि के रूप में रंगविहीन होली मनाएंगे। पूर्व सांसद अमीर आलम खां ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के किसानों, मजदूरों की निगाहे जयंत चौधरी की ओर देख रही है।
इसलिए सभी संकल्प लेकर आने वाले पंचायत चुनाव में प्रमुखों व जिला पंचायत सदस्यों की सीटों पर रालोद प्रत्याशियों को जिताने का आह्Þवान किया। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल एवं राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान ने कहा कि सभी पदाधिकारियों की आगामी चुनाव के लिए ड्यूटी लगा दी गई है।
सभी अपनी ड्यूटी प्राप्त कर आज से ही प्रचार में जुट जाए और पार्टी द्वारा तय प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी लग्न और मेहनत से काम करें।
इस अवसर पर अनवार चौधरी, ऋषिपाल राझड, सोहनपाल, मुकेश सैनी, पप्पू मेडिकल, सर्वेश सिंभालका, जावेद अख्तर, सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, रजनीश कुमार, संदीप सरोहा, प्रमेन्द्र सिंह नंबरदार, सरदार गुलाब सिंह, रविंद्र बहावड़ी, विकास धीमान, विपिन वाल्मीकि, सतपाल, संजीव देशवाल, विपिन कुड़ाना, अरविन्द झाल, वेदपाल गहलोत, राजीव निर्वाल आदि मौजूद रहे।

