Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

मुंबई: मॉल में चल रहे कोविड अस्पताल में लगी आग, नौ की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई के एक मॉल में स्थित अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के नौ मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 70 अन्य मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई। यह अस्पताल पांच मंजिला मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। हादसे के वक्त कोविड-19 के मरीजों के अलावा और भी कई मरीज अस्पताल में थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में नौ मरीजों की मौत हो गई। नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से आग भड़क गई। दमकल की 20 गाड़ियों और पानी के 15 टैंकरों ने आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने मरीजों को बाहर निकाल लिया और उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। आग मॉल के पहले फ्लोर पर लगी थी। अस्पताल में 76 कोरोना मरीज भर्ती थे।

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पहुंचीं और उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि मॉल के अंदर अस्पताल है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार किसी मॉल के अंदर अस्पताल देखा। अगर यहां अस्पताल चलाने में किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img