Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

यूपी: एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसरों के तबादले

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। योगी सरकार ने करीब एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। ए सतीश गणेश को वाराणसी और असीम अरुण को कानपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है।

वहीं, कई अन्य आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है। एसएसपी वाराणसी अमित पाठक को गाजियाबाद एसएसपी/डीआईजी नियुक्त किया गया है।

अखिलेश कुमार मीणा व अनिल सिंह को वाराणसी, डीआईजी रेलवे पुष्पांजलि को नोएडा, मनोज कुमार और आकाश कुलहरि को कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त बनाया गया है। वहीं, पीयूष मोर्डिया को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले

ज्वाइंट कमिश्नर (एलकेओ) नवीन अरोड़ा को आगरा रेंज, रमित शर्मा को बरेली रेंज, एस के भगत को वाराणसी रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। जे रविन्द्र गौड़ को मिर्ज़ापुर, दीपक कुमार को अलीगढ़, जोगेंद्र कुमार को झांसी, शलभ माथुर को मुरादाबाद रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

किरीट कुमार राठौर को पीलीभीत, बबलू कुमार को एटीएस, मुनिराज जी को आगरा, कला निधि नैथानी को अलीगढ़, रोहन पी कनय को झांसी, दिनेश कुमार पी को गोरखपुर, सचिन्द्र पटेल को कुशीनगर, संतोष सिंह को गोंडा, शैलेश पांडे को अयोध्या, बृजेश कुमार सिंह को इटावा, आकाश तोमर को प्रतापगढ़, सुजाता को बहराइच जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img