Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

जिपं के सभी वार्डों पर प्रत्याशी उतारेगी रालोद

  • चुनाव प्रभारी अब्दुल्ला शेरवानी का दावेदारों के नाम पर मंथन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय लोकदल के शामली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त प्रभारी अब्दुल्ला शेरवानी ने जिला पंचायत की सभी 19 वार्डों के लिए आवेदकों के नाम पर जनपदीय समिति के साथ मंथन किया। उन्होंने चुनाव लड़ने के इच्चुक प्रत्याशियों के साक्षात्कार भी लिए।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा शामली जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अब्दुल्ला शेरवानी को प्रभारी नियुक्त किया है। बुधवार को अब्दुला शेरवानी रालोद के जिला कार्यालय पर पहुंचे और जिला पंचायत के 19 वाडों पर चुनाव के लिए आए आवेदनों को लेकर जनपदीय समिति से चर्चा की।

समिति में उपस्थित पूर्व सांसद अमीर आलम खां, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व अध्यक्ष मुजफ्फरनगर तरसपाल मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा से प्रत्येक सीट पर आवेदकों के नाम पर मंथन किया।

इस दौरान आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमेन ने सभी सीटों से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों का साक्षात्कार भी कराया। जिसके बाद अब्दुल्ला शेरवानी ने कहा कि यह चुनाव पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है, क्योकि 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इस बार राष्ट्रीय लोकदल का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि आवेदकों की सूची प्राप्त हो गई है जिसे शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा। जिसके बाद प्रत्येक वार्ड के लिए नाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा सीटों के लिए घोषित प्रत्याशियों को पूर्ण मनोयोग से चुनाव लड़ाया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img