Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

पॉलिटैक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 194 रहे अनुपस्थित

  • कड़ी सुरक्षा में सीसी टीवी की निगरानी में संपन्न हुई परीक्षा
  • प्रवेश द्वार पर सैटनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला प्रवेश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के आरके इंटर कॉलेज में पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। कोविड-19 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनेटाइजेशन के और सघन तलाशी के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया।

दोनों पॉलियों में पंजीकृत 437 परीक्षार्थियों में 243 उपस्थित रहे और 194 अनुपस्थित रहे। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में आरके इंटर कॉलेज को मात्र एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्र पर दो पॉलियों में 437 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व ही प्रवेश द्वार पर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनेटाइजर किया गया।

38 3

सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए सीटिंग प्लान किया गया था। प्रथम पॉली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक हुई। जिसमें 356 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 198 परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 158 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पॉली दोपहर 2:30 बजे सांय 5:30 बजे तक सीसीटी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई।

जिसमें कुल पंजीकृत 81 परीक्षार्थियों में से 45 उपस्थित तथा 36 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, केंद्र व्यवस्थापक कैप्टन लोकेंद्र सिंह, केंद्र अधिकारी आशीष सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img