- जम्मू कश्मीर में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जम्मू-कश्मीर में आयोजित नेशनल पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम से खेलकर आर्यन शर्मा ने कांस्क पदक जीतकर शामली जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
शामली पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू सैनी ने बताया कि श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के इंनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, पोलो ग्राउंड में इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन व जम्मू-कश्मीर स्पोर्टस काउंसलिंग द्वारा 27 से 31 मार्च को आयोजित नौंवी नेशनल पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से शामली के आर्यन शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर शामली जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। सोनू सैनी ने बताया कि इस नेशनल प्रतियोगिता में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों सहित सशस्त्र सीमा बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस, यूपी पुलिस सहित कुल 33 टीमों से लगभग 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभग किया था।
जिसमें शामली के ग्राम बामनौली के आर्यन शर्मा पुत्र सतीश शर्मा ने उच्च कोटि का प्रदर्शन करते हुए अपने भार वर्ग में कांस्य पदक पदक हासिल किया। आर्यन शर्मा के कोच सुशील कौशिक व नीरज सैनी ने इस नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले आर्यन शर्मा को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की है।

