Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पकड़ा, तमंचा और कारतूस किए बरामद

जनवाणी ब्यूरो

लावड़: चिंदौड़ी गांव में बीती पांच सितंबर को अपने दोस्त पर गोलियां बरसाने वाले आरोपी को लावड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस ‌बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

बताते चलें कि चिंदौड़ी गांव निवासी कर्णवीर उर्फ मदारी पर उसके दोस्त सूरज ने बीती पांच सितंबर को चार गो‌ली मारकर हत्या का प्रयास किया था।

आरोपी कर्णवीर को मृत समझकर भाग निकला। परंतु कर्णवीर ने घायल हालत में गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी, जिस पर ग्रामीणों ने परिजनों की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आरोपी के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि पूर्व में कर्णवीर ने उससे गाली गलौज की थी। तभी से वह उससे रंजिश रखने लगा।

पांच सितंबर को उसी का बदला लेने के लिए उसने कर्णवीर की हत्या करने के इरादे से उस पर चार गोलियां चलाई। चौकी प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के बाद थाने भेज दिया गया। जहां से न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img