Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

  • कब्जे से 22 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अपराह्न करीब चार बजे चमरावल रोड पर इंद्रदेव इंस्टीट्यूट के पास पुलिस की शराब तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक शराब तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने तस्करों से कब्जे से 22 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की है। इससे पूर्व शनिवार की रात भी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक शराब तस्कर घायल हुआ था।

कोतवाली प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरौही के अनुसार रविवार को पुलिस चमरावल रोड पर इंद्रदेव इंस्टीट्यूट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बागपत की तरफ से आ रही एक बिना नम्बर की टाटा एक्सनोन गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।

टाटा चालक ने गाड़ी रोकने बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। जबाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और गाड़ी में सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गोली लगने से एक शराब तस्कर घायल भी हो गया।

पुलिस के अनुसार घायल तस्कर का नाम सिद्धार्थ पुत्र विजेंद्र है और वह हरियाणा के जनपद सोनीपत के गांव सिसाना का रहने वाला है। दूसरे शराब तस्कर का नाम मानव पुत्र गोपाल बताया गया है। वह उत्तराखंड़ के जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत का रहने वाला है। घायल तस्कर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

22

तलाशी लेने पर टाटा गाड़ी में 22पेटी अवैध शराब मिली। यह शराब हरियाणा से तस्करी कर लायी गई थी। पुलिस के अनुसार यह शराब पंचायत चुनाव में वितरित की जानी थी। शराब तस्करों के विरूद्ध कोतवाली में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शराब तस्करों के कब्जे से पुलिस एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। इससे पूर्व चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार की देर रात भी पुलिस व शराब तसकरों के बीच नैथला मोड़ पर मुठभेड़ हो गई थी । इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक शराब तस्कर पवन घायल हो गया था। इस दौरान पुलिस ने एक कार से 34 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...
spot_imgspot_img