- फलावदा शाखा में कई दिन से ठप पड़ा है कामकाज
जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद कामकाज ठप पड़ा हुआ है।कई दिन बाद भी लेन देन सुचारू नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक के अफसर मौन साधे हुए हैं।
गौरतलब है कि कस्बे में स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। कई दिन पूर्व हुई इस घटना के बाद बैंक कर्मियों द्वारा आला अफसरों को घटना से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अफसरों को किसानों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है।
आग लगने से हुई बाधित हुई व्यवस्था सुधारने के लिए कोई इंजीनियर बैंक नहीं पहुंच रहा है, जिसके चलते बैंक में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। किसानों को लेनदेन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शाखा प्रबंधक राम नारायण सिंह ने बताया कि दूसरी ब्रांच से जरूरी काम निपटा जा रहे हैं। घटना की सूचना बैंक के अफसरों को दे दी गई है।शीघ्र ही व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।

