- पुलिस पर आरोप लगा किया हंगामा
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: पांचली बुजुर्ग से सोमवार की सुबह से गायब किशोर की बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार की रात पांचली के ग्रामीणों ने थाने को घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने सूचना के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।उधर परिजनों में लापता बच्चे को लेकर कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक गांव विशु गौतम पुत्र रामकिशन गौतम सोमवार की सुबह घर से बाहर खेलने के लिए गया था। लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा। इसे लेकर परिजनों को चिंता हुई थोड़ी देर शाम घर वापस नहीं लौटने पर उसकी रात भर सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसे लेकर पीड़ित के परिवार ने रात में ही पुलिस को लिखित में सूचना दी आरोप है कि पुलिस ने सोमवार दोपहर तक गुमशुदगी दर्ज नहीं की थी।
उधर पपरिजनो ने 2 दिनों से लापता बच्चे को लेकर चिंता भी बढ़ती चली गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ उसे देखा गया था। इस मामले को लेकर थाने पर देर रात पहुंची ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर आरोप लगाए।
हालांकि ग्रामीणों के दबाव के चलते पुलिस लापता युवक के साथ साथ देखे जाने वाले युवक से पूछताछ की। लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोर कि गुमशुदगी दर्ज कर खोज की जा रही है। वहीं दूसरी और परिवार वालों में लापता किशोर का अपहरण होने की आशंका जताई है।

