Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बाबा नन्हें मियां का तीन दिवसीय उर्स शुरू

  • भाजापा नेताओं ने किया उर्स का शुभारंभ
  • कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेशकर नजराना ए अकीदत पेश की

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: बाबा नन्हें मियां का तीन दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ शुरू हुआ। उर्स का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, नगराध्यक्ष पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता कांटकर किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने दरगाह की जियारत कर चादर पोशी की।

मौहल्ला पाईबाग स्थित बाबा नन्हें मिया की दरगाह पर सालाना तीन दिवसीय उर्स शुरू हो गया। उर्स का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल व नगराध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि नगर नजीबाबाद गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। हमें इस तहजीब को बरकरार रखना है। इस दौरान उन्होंने दरगाह पर चादर चढ़ाते हुए मुल्क में अमनो अमान के लिए दुआ मांगी।

उर्स मुबारक के मौके पर कव्वाल जफर रजा, उमर दराज, इजहारूल हक सईदी ने सूफियाना कलाम पेशकर नजराना ए अकीदत पेश की। इस मौके पर सज्जादा नशीन, डा. नईम अहमद, मौ. शरीफ, इदरीस, दिलशाद हुसैन, डा. जुनैद अंसारी, शराफत चौधरी, शाकिर शालू, अतीक फरीदी, ऐहताशाम अली आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img