Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

कैसे हो शहर की सफाई, किया मंथन

  • पहली बार जनप्रतिनिधि व नगर निगम के अफसर एक टेबल पर दिखाई दिये

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आखिर भाजपा नेताओं की तंद्रा टूट गई है। भाजपा के नेता शहर को स्मार्ट/स्वच्छ कैसे बनाया जाए? इसको लेकर गंभीर दिखाई दिये।

भाजपा नेता व नगर निगम अफसर शनिवार को सर्किट हाउस में एकत्र हुए तथा आपस में शहर को स्वच्छ बनाने के लिए मंथन किया। ऐसा पहली बार हुआ, जब जनप्रतिनिधि व नगर निगम के अफसर एक टेबल पर दिखाई दिये।

सभी ने एकराय होकर शहर की स्वच्छता की ही बात की। क्योंकि शहर पिछले दिनों गंदगी के टॉप टेन शहरों में शुमार हो गया था। इसके बाद से ही नगर निगम के अधिकारी चुप्पी साधे हुए थे।

कोई भी सफाई को लेकर पहल नहीं की जा रही थी। जो रुटीन सफाई में पहले से चल रहा था, वहीं आज भी चल रहा है। इससे इतर कोई कदम सफाई की दिशा में नहीं उठाया गया।

भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर, नगरायुक्त डा.अरविन्द चौरसिया के बीच सर्किट हाउस में मंथन चला।

जनप्रतिनिधियों ने दो टूक कह दिया कि सफाई के मुद्दे पर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कर्मचारी ड्यूटी कर रहे है या फिर नहीं, इनकी ड्यूटी चेक होनी चाहिए।

एक अभियान के रूप में शहर की सफाई को फोकस किया जाना चाहिए। इसमें जनता का सहयोग भी लाजिमी लिया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में कमेटी बनाई जानी चाहिए।

इस कमेटी का काम भी सफाई पर फोकस रहेगा। सफाई कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। क्योंकि बिना प्रशिक्षण के कुछ भी संभव नहीं है। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

सफाई पूरे शहर की होनी चाहिए। इसके लिए दो समय सफाई के निर्धारित किये जाने चाहिए। इन तमाम बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। अब इसमें नगरायुक्त अपने स्तर से इसमें रणनीति तैयार करेंगे, जिसके बाद सफाई पर फोकस किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img