Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

सभी वार्डों में कांग्रेस की नीतियों का समझाएगी कांग्रेस

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंथन किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सभी वार्डो पर अपने प्रत्याशियों को मजबूती के साथ चुनाव लडाएगी।

शनिवार को शहर के करनाल रोड स्थित एक बैंकट हॉल में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंथन किया।

पंकज मलिक ने कहा कांग्रेस जनपद की सभी जिला पचांयत वार्डो पर अपने प्रत्याशियों को बहुत मजबूती के साथ चुनाव लडाएगी। जिसकी घोषणा जल्द से जल्द कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर पचांयत क्षेत्र में जाकर प्रत्याशियों के लिए शांतिपूर्वक ढंग से घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे।

उन्होंने भीड़ एकत्रित न करने और कोविड-19 के नियमों का पालन करने का भी आहवान किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सत्यम संयम सैनी, जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, प्रवीण तरार, अब्दुल हाफिज, महेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश राणा, अनुज गौतम, धमेंद्र कांबोज, धीरज उपाध्याय, ब्रजपाल राणा, गयूर चौधरी, निन्ना अंसारी, राशिद चौधरी, सीमा जाटव, इसराना, हारूण अंसारी आदि मौजूद रहे।

पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का समर्थन करें

सपा पिछडा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की एक बैठक मौहल्ला बरखंडी में हुई जिसमें जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को जिताने का काम करें। पार्टी की नीतियों व विचारधारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए टीम बनाकर कार्य करें। इस अवसर पर कुलदीप तोमर, हर्ष पांचाल, धर्मेंद्र उपाध्याय, राजेन्द्र कश्यप, रहीश मिर्जा, सुभाष, शुभम कुमार, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...
spot_imgspot_img