जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: पैदल सड़क पार कर रहें एक व्यक्ति को बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे पैदल युवक घायल हो गया जिसे नगर सी एच् सी में भर्ती कराया जहाँ से उसे मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गयी पुलिस ने उसके शव को सीलकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
नहटौर धर्मपुर मार्ग पर स्थित गांव कश्मीरी निवासी हरिओम वाल्मीकि 54 वर्ष अपने गांव के सामने नहटौर धामपुर मार्ग पर पैदल सड़क पार कर रहा था। बताया जाता है कि सड़क पार करने के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया घायल को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
वहां से बिजनौर रैफर कर दिया गया।हालत में सुधार नहीं होने पर मेरठ रैफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को सीलकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

