- नगर निगम वार्ड-59 के उपचुनाव के लिए संचालन समिति का गठन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पंचायत चुनाव की समीक्षा के लिए कांग्रेस की एक बैठक पार्टी कार्यालय चंदन भवन बुढ़ानागेट पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने की। बैठक में पीसीसी के सचिव व मेरठ प्रभारी अजित सिंह दोला व नसीम खान व निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रंजन शर्मा प्रभाकर भी मौजूद रहे।
सचिव अजित सिंह दोला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जिला स्तर विधानसभा का सपना जिला पंचायत के रूप मे देश के सामने हैं। जिसका भाजपा ने हमेशा विरोध कर देश की नींव ग्रामीण वर्ग को दूर रखने का काम किया। अगर भाजपा किसानों की हितैषी होती तो पिछले चार माह से दिल्ली सीमा पर बैठे किसानों को वहां नही बैठना पढ़ता।
सचिव नसीम खान ने कहा की जनता अब जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही हैं। पंचायत चुनावों के साथ कांग्रेस वार्ड-59 के उप चुनाव जीतेगी। अवनीश काजला ने कहा कि कांग्रेस सभी 33 वार्डों में मजबूती से चुनाव लड़कर अधिकतर वार्ड जीतेगी। पंचायत चुनाव के लिए जिला संचालन समिति चुनाव के लिए गठित की और चुनाव संचालन में सहयोग के लिए विधि विभाग की भी समिति गठित की।
निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रंजन शर्मा प्रभाकर ने कहा कि निगम वार्ड के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती से लड़ाया जा रहा है। यह चुनाव कांग्रेस ही जीतेगी। शहर कांग्रेस के प्रवक्ता अखिल कौशिक ने बताया कि नगर निगम के वार्ड-59 के उपचुनाव के लिए एक संचालन समिति का गठन कर दिया गया है।
बैठक में महेन्द्र शर्मा, पंडित नवनीत नागर, जहांगीर मंसूरी, संजय ग्लैक्सी, धूम सिंह, केपी मावी, जगदीश शर्मा, आशा राम, नगर निगम के उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, जगदीश शर्मा, डा. दिनेश मोहन शर्मा, अब्दुल वाहिद, राकेश मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, अरविन्द तालियान, अनिल शर्मा, वसी अहमद रिजवी, रोहताश भैया, किरण बाला, रेणु शर्मा, सायरा खान, नफीस सैफी, नईम राणा, ताहिर अंसारी, तरुण शर्मा, रोबिन नाथ गोलू, डा. कर्मेन्द्र सिंह, हर्ष ढाका, अलतमश त्यागी, हाशिम अंसारी, नसीम सैफी, तेजपाल डाबका, ओमकार शर्मा अरनवली, नवीन गुर्जर आदि शामिल रहे।
चुनाव में उतरे कांग्रेसियों को पार्टी के झंडे से परहेज
पंचायत चुनाव में ताल ठोकने वाले कांग्रेसी पार्टी के झंडे से दूरी बनाकर चल रहे हैं। संगठन के चार वरिष्ठ पदाधिकारी ऐसे हैं जो पंचायत चुूनाव में उतरे हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी के झंडे पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। शनिवार को आला कमान के निर्देश पर चुनाव की समीक्षा को यहां पहुंचे अजीत डोला व नसीम खान को कुछ कार्यकर्ताओं ने संगठन की जमीनी हकीकत से रूबरू कराने की हिम्मत कर डाली।
उन्हें बताया गया कि 26 मई को पंचायत चुनाव होना है। 33 वार्ड हैं और संगठन की हालत यह है कि खुद कांग्रेसी चुनाव में पार्टी के झंडेÞ के नाम पर मुंह बिचका रहे हैं। इतना ही पंचायत चुनाव को लेकर संगठन कितना तैयार है इसका अंदाजा दर्जन भर ब्लाकों में से सिर्फ दो ब्लाक अध्यक्ष मदन चौहान व मनोज की मौजूदगी से लगाया जा सकता है। जिला और शहर के पदाधिकारियों को मिलाकर कुल पचास कांग्रेसी नहीं जुट पाना।
संगठन के हालात कैसे हैं इसको आसानी से समझा जा सकता है। ओमकार शर्मा व हरिओम त्यागी सरीखे सीनियर ने कहा कि ड्राइंग रूम की राजनीति से काम चलने वाला नहीं। परिक्रमा के बजाय परिश्रम को महत्व देना होगा। टिकट मांगने वालों को दरकिनार कर गिरफ्तारी देने में आगे रहने वाले नवनीत नागर सरीखों को बडेÞ दायित्व सौंपने होंगे, तभी कांग्रेस खड़ी हो पाएगी वर्ना नहीं।
कार्यकर्ताओं ने पर्ववेक्षकों से पूछा कि ऐसा क्या कारण है कि पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शवि खान, जिला महामंत्री सपना सोम, अंकित त्यागी सरीखे कांग्रेसी किस कारण से पार्टी झंडे से कन्नी काट रहे हैं। यदि इन सवालों के उत्तर मिल जाएं तो समझ लेना कांग्रेस खड़ी हो गयी।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला, निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रंजन शर्मा प्रभाकर, ओमकार शर्मा, हरिओम त्यागी, पंड़ित नवनीत नागर, अरविंद तालियान, केपी मवी, जहांगीर मंसूरी, तेजपाल डाबका, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, पीसीसी अखिल कौशिक, नफीस सैफी, हर्ष ढाका, अल्तमस त्यागी, मोहित सांगवान आदि भी मौजूद रहे।

