Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

  • दोनों आरोपियों को पकड़कर राहगीरों ने पीटा, पुलिस को सौंपा, परिवार में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नो एंट्री जोन में बेतरतीब तरीके से दौड़ रहे वाहनों ने सोमवार को स्कूटी सवार एक शिक्षिका समेत दो महिलाओं की जान ले ली। यही नहीं हादसे के बाद वाहन चालकों ने मौके से भागने का भी प्रयास किया। लेकिन राहगीरों ने दोनों वाहन चालकों को पकड़कर जमकर पिटाई की और उन्हें थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके वाहन भी जब्त कर लिए। इस दौरान राहगीरों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर नौ एंट्री जोन में मिलीभगत से भारी वाहन चलवाने का भी आरोप लगाया।

घटना-एक

रुड़की रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के रहने वाली रश्मि चावला पत्नी पंकज चावला ऋषभ एकेडमी में शिक्षिका थी। बताया गया है कि पंकज चावला वेस्ट एंड रोड पर दीवान पब्लिक स्कूल के पास साइकिल पंचर की दुकान है। वहीं रश्मि चावला 16 साल से ऋषभ एकेडमी में शिक्षिका थी।

रश्मि चावला रोजाना की तरह सोमवार को भी अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। लेकिन जब वह लेखा नगर के सामने पहुंची तो पीछे से तेज गति से आए एक डंपर ने रश्मि की स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गई और डंपर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।

जिससे उसके शरीर के दो हिस्से हो गए। हादसे के बाद चालक ने डंपर समेत मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन राहगीरों ने पीछा कर डंपर चालक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी पंकज चावला को दी, जानकारी के बाद वह बदहवास हालत में घटना स्थल पर पहुंचे और बिलख-बिलख कर रोने लगे।

इसके बाद पुलिस ने किसी तरह पंकज चावला को संभाला और शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी को भेज दिया। वहीं थाना पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

घटना-दो

थाना रेलवे रोड क्षेत्र के रौनकपुरा के रहने वाले बशीर की पत्नी सितारा सोमवार की सुबह अपने देवर मोनू के साथ लिसाड़ी रोड स्थित खुशहाल नगर में आई थी। जब वह लिसाड़ी रोड स्थित टंकी के पास पहुंचे तो मोनू की बाइक के पीछे बंधा बैग सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में उलझ गया।

बैग का झटका लगने से सितारा बाइक से नीचे गिर गई और ट्रैक्टर का पिछला पहिया सितारा के सिर के ऊपर से उतर गया। जिससे सितारा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर हड़कंप मच गया और गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

इसके बाद लोगों ने वहां हंगामा करते सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों के चंगुल से ट्रैक्टर चालक को बचाते हुए थाने पहुंचाया। इसके बाद लोगों को समझाकर मामला शांत कराते हुए जाम खुलवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। बाद में मृतका के देवर मोनू ने थाने पहुंचकर ट्रैक्टर चालक वफाकत निवासी सिंघावली के खिलाफ केस दर्ज कराया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold- Silver: फेड की सख्त नीति का असर, सोना-चांदी 1% से ज्यादा लुढ़के

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन...

Job: NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img