Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

धौनी का विकेट आवेश के लिए सपना सच होने जैसा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने कहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का कीमती विकेट उनके लिए बरसों से संजोया सपना सच होने जैसा था। इंदौर के 24 वर्षीय इस गेंदबाज ने धौनी और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी के विकेट लिए।

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को उस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से हराया। टीम द्वारा जारी विज्ञप्ति में आवेश ने कहा कि तीन साल पहले मुझे माही भाई का विकेट लेने का मौका मिला था लेकिन किसी ने कैच ही छोड़ दिया। अब मेरा सपना पूरा हो गया और मैं बहुत खुश हूं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था तो हमने उन पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई और उसी वजह से मैं उनका विकेट ले सका। उन्होंने कहा कि पहले मैच में अपने प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं और ज्यादा खुशी इस बात की है कि टीम जीत गई। मैंने माही भाई और फाफ डु प्लेसी के विकेट लेकर जीत की नींव रखी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img