Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

रोमांचक मैच में जीता पंजाब

  • कप्तान संजू सैमसन का शतक बेकार, राजस्थान चार रन से हारा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: संजू सैमसन के करियर के तीसरे और इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को बड़े स्कोर वाले रोमांचक मैच में सोमवार को यहां पंजाब किंग्स के हाथों चार रन से हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब किंग्स ने कप्तान लोकेश राहुल के 50 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 91 रन और दीपक हुड्डा (28 गेंद में 64 रन, छह छक्के, चार चौके) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 105 रन की तेजतर्रार साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 221 रन बनाए। राहुल ने क्रिस गेल (40) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी।

राहुल और हुड्डा की पारियों की बदौलत पंजाब की टीम अंतिम आठ ओवर में 111 रन जोड़ने में सफल रही। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल कप्तानी पदार्पण में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, सात छक्के) के ताबड़तोड़ शतक के बावजूद सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी। सैमसन के अलावा रॉयल्स का कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया।

पंजाब की टीम की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने खाता खोले बिना ही बेन स्टोक्स का विकेट गंवा दिया जिन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद को हवा में लहराकर उन्हीं को कैच थमा दिया।

सैमसन ने शमी पर चौके जबकि मनन वोहरा ने झाय रिचर्डसन पर छक्के के साथ खाता खोला। रिचर्डसन के इस ओवर में मुरुगन अश्विन ने बाउंड्री पर वोहरा का कैच टपका दिया। वोहरा हालांकि जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और अर्शदीप सिंह को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे।

Sanju Samson scaled

इसी ओवर में सैमसन भाग्यशाली रहे जब विकेटकीपर राहुल ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। जोस बटलर ने आईपीएल में पदार्पण कर रहे आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिली मैरेडिथ का स्वागत लगातार चार चौकों के साथ किया जबकि सैमसन ने अर्शदीप पर दो चौके मारे जिससे टीम पावर प्ले में दो विकेट पर 59 रन बनाने में सफल रही। रिचर्डसन ने आठवें ओवर में गेंदबाजी में वापसी करते हुए बटलर को बोल्ड करके रॉयल्स को बड़ा झटका दिया। बटलर ने 13 गेंद में 25 रन बनाए।

सैमसन ने मैरेडिथ पर छक्का जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज के इसी ओवर में मयंक अग्रवाल ने उन्हें दूसरा जीवनदान दिया। सैमसन ने मैरेडिथ पर छक्के के साथ 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और फिर इसी ओवर में चौके के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। शिवम दुबे अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे और 15 गेंद में 23 रन बनाने के बाद अर्शदीप की गेंद पर हुड्डा को कैच दे बैठे। सैमसन ने रिचर्डसन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 15वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। रॉयल्स को जीत के लिए अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 68 रन की दरकार थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img