Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

दोघट के किसान की हत्या करने के इनामी दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: क्षेत्र के दोघट कस्बे के जंगल में खेत से चारा लेकर लौट रहे एक युवक की रास्ते में गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इस संबंध में दोघट एसओ हेमेन्द्र बालियान ने बताया कि इसी महीने की चार तारीख को दोघट निवासी  सुरेश उर्फ बौणा पुत्र सुखवीर सिंह निवासी अपने खेत से साइकिल पर ज्वार की गठरी बांध कर घर आ रहा था। बीच रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस घटना का मुकदमा मृतक के भाई मांगेराम ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दोघट थाने पर दर्ज कराया था। पुलिस तभी से हत्यारों की तलाश में लगी हुई थी। दोघट थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान दोघट निवासी गोविंद सिंह पुत्र राज सिंह व हरीश पुत्र चंदर पंडित के नाम प्रकाश में आए थे।

दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही थी। वह पकड़ में नहीं आ रहे थे। एसपी की ओर से दोनों पर दो दिन पहले ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

किसी तरह से वह निरपुड़ा के जंगल में पुलिस की गश्त के दौरान सामने आ गए। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की। अपने बचाव के लिए पुलिस ने भी गोलियां चलाई। दोनों को किसी तरह से काबू में किया। उनके पास से पुलिस ने दो तमंचे व कारतूस बरामद किए।

उन्हें थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी गोविंद सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी कैंटर गाडी चोरी हो गई थी। वह हरियाणा में मिल गई थी। उसे चोरी करने में सुरेश व एक अन्य शामिल थे। वह उसके खिलाफ रहता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए ही उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी खेत से लौटते समय हत्या कर दी थी। हेमेन्द्र बालियान ने बताया कि दोनों का चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...
spot_imgspot_img