Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

कोविड गाइडलाइन का पालन हर हाल में कराया जाए

  • मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि कोविड-19 के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल तथा अपेक्षित सावधानियां बरतने के साथ कन्टेनमेन्ट जोन के बाहर सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षिणिक, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों में लोगों के इकट्ठा होने में नियमों का सख्ती से पालन सुनिशिचत कराया जाए।

सार्वजनिक कार्यक्रमों में फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजर एवं हैण्डवॉश की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपदों में स्थापित समस्त पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) को तत्काल क्रियाशील कराते हुए कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा विषयक मानकों/सुझावों के साथ-साथ कोविड वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में प्रभावी प्रचार-प्रसार भी कराया जाये।

कोविड के इलाज के लिए अस्पतालों में बैड्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही आॅक्सीजन, जीवन रक्षक दवा, एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिशिचत करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं होने पाये तथा अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पैनी निगाह रखें।

अपने कैम्प कार्यालय में मण्डल में कोविड-19 के बढ़ते केसों के दृष्टिगत समीक्षा बैठक में यह निर्देश मण्डलायुक्त ने दिये। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेड की संख्या के अनुपात में मानव संसाधानों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आई.एम.ए. से समन्वय स्थापित कर मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग करें। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं टेलीमेडिसिन में ली जाएं।

उन्होंने अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सभी जिलाधिकारी श्मशान घाट का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे., शामली जसजीत कौर, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डा. एस. चन्नप्पा तथा अन्य संबंधित विभागों के मण्डलीय अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img