Wednesday, July 1, 2026
- Advertisement -

सत्ताइस पेटी अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने दो स्थानों से 27 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने इस दौरान चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। तस्करों को जेल भेजने के लिए पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव सूरजपुर महनवा के जंगल से एक टैक्टर में छिपाकर रखी गई दस पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब पकड़ी है। आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार के अनुसार पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों सुमित व अंकित को भी गिरफ्तार किया है जबकि दो तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।

पुलिस को मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लेकर टैÑक्टर को सीज कर दिया है। इसके अलावा खेकड़ा पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगर की पांड़व पुलिया के पास से शराब से भरी एक सेंट्रो कार पकड़ी।

पुलिस ने कार में सवार दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनके नाम धीरेंद्र निवासी संभल व सतीश निवासी सोनीपत बताए गए हैं। तलाशी लेने पर कार से 17 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लेते हुए कार को सीज कर दिया है। शराब तस्करों को विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

शराब तस्करों पर शिकंजा कसने में पुलिस विफल

चुनाव में शराब तस्करों पर शिकंजा कसने में पुलिस पूरी तरह से विफल नजर आ रही है। लगातार चेकिंग के बाद भी शराब की तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। जजनपद में आए दिन तस्करी की शराब पकड़ी जा रही है। चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक हजारों लीटर शराब पकड़ी जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी शराब की तस्करी लगातार बढ़ी जा रही है। सोमवार को पुलिस ने करीब 78 पेटी अवैध शराब पकड़ी थी जबकि मंगलवार को 27 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

School Open: एनसीआर में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, नए सत्र के साथ लौटी रौनक

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: करीब डेढ़ महीने की ग्रीष्मकालीन...

Health Tips: रोज करें सर्वांगासन, सफेद बालों समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव...
spot_imgspot_img