Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: भारतीय संविधान के जनक बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की 130वीं जयंती बुधवार को बिनौली, सिरसलगढ़, दरकावदा व जौहड़ी गांव में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हुये कार्यक्रमों में बाबा साहेब के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया।

बिनौली गांव की हरिजन चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल प्रधान दरकावदा ने केक काटकर सभी को बाबा साहेब के जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर बीआर आम्बेडकर का महान व्यक्तित्व लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नही है।

14 2 e1618394714248

बाबा साहेब आम्बेडकर समाजसेवी, दार्शनिक, विद्वान माने गए हैं जिन्होंने वंचितों और मजदूरों के अधिकारों को लेकर आवाज उठाई कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह, संचालन मास्टर सुरेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर रेवती शरण, धर्मबीर सिंह, दिनेश कुमार, अरुण कुमार, सेवाराम, पप्पू, प्रमोद, बंटी, महिपाल सिरसलगढ़ आदि उपस्थित रहे। उधर सिरसलगढ़, दरकावदा गांव में भी अनिल प्रधान अय्यूब उर्फ भूरा ठेकेदार सहित ग्रामीणों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img